श्री हनुमान जी महाराज की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर नगर में निकली कलश यात्रा
- राजेंद्र यादव, ब्यूरो चीफ, मध्यप्रदेश
- Jun 26, 2026
- 2 views
तलेन । नगर के सद्गुरु आश्रम पर श्री हनुमान जी महाराज की प्राण प्रतिष्ठा व तीन दिवसीय पंचकुंडीय महायज्ञ को लेकर गुरुवार को नगर में कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा बैंड बाजे के साथ नगर के श्री मनकामेश्वर महादेव मंदिर से प्रारंभ हुई। जोकि नगर के प्रमुख मार्गो से होती हुई सद्गुरु आश्रम पहुंची। जहां यज्ञाचार्य पंडित संजय कृष्ण जी व्यास द्वारा व अन्य यज्ञाचार्य ने विधि विधान से यज्ञ प्रारंभ करवाया गया। वही श्री हनुमान जी प्राण प्रतिष्ठा को लेकर यज्ञाचार्य द्वारा हनुमान जी महाराज मूर्ति का जलाधिवास व अन्नाधिवास करवाया गया।
25 जून गुरुवार को श्री हनुमान जी महाराज की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर प्रारंभ हुआ तीन दिवसीय महायज्ञ 27 जून शनिवार को श्री हनुमान जी महाराज की प्राण प्रतिष्ठा व पूर्णाहुति के पश्चात समापन होगा।


रिपोर्टर