खेत से पुलिस ने शव बरामद किया


रोहतास ।जिले के संझौली थाना पुलिस ने खेत से एक व्यक्ति की शव बरामद किया है।जिसकी शिनाख्त संझौली थाना अंतर्गत खैरा भुतहा गांव के महेंद्र नट के रूप में हुई है। इलाके में शव मिलने से सनसनी मचा हुआ है। वहीं शव की शिनाख्त होने पर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। 

बिक्रमगंज एसडीपीओ सिंधु शेखर सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेते हुए एस एफ एल टीम के साथ तकनीकी जांच पड़ताल जारी रखी है। प्रथम जांच पड़ताल में जमीनी विवाद भी मृतक के साथ होने बात बताई गई है।परिजनों का आरोप है कि महेंद्र नट की हत्या पीट पीट की गई। बिक्रमगंज एसडीपीओ सिंधु शेखर सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों के आरोप के बीच पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच पड़ताल जारी रखी है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट