पंडित गिरीश नारायण मिश्र की 19वीं पुण्यतिथि मनाई गई
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jun 27, 2026
- 4 views
रोहतास।सासाराम में शनिवार को शाहाबाद कांग्रेस कमेटी के पूर्व जिलाध्यक्ष, बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता पंडित गिरीश नारायण मिश्र (बाबा) की 19वीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस के वरिष्ठ सदस्य राधा प्रसाद सिंह ने की। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा उनके व्यक्तित्व और जनसेवा को याद किया। वक्ताओं ने जिले की राजनीति में उनकी अनुपस्थिति को अपूरणीय क्षति बताया।
कार्यक्रम में दीपक शुक्ला, राजेश्वर कुशवाहा, विनोद राय, बीडी शुक्ला, लोकेश तिवारी, ललित ठाकुर, डीडी यादव, डॉक्टर जावेद अख्तर, उमा शंकर कुशवाहा, शैलेंद्र कुमार चिंटू, प्रिंस कुमार, अविनाश कुमार, रमेश कुमार पाण्डेय, हर्ष कुमार, सरोज तिवारी इत्यादि लोग उपस्थित रहे।


रिपोर्टर