अखिल विश्व गायत्री परिवार की युवा इकाई द्वारा नूतन पाण्डेय हुई सम्मानित
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jun 27, 2026
- 5 views
संवाददाता पारसनाथ दुबे
डेहरी रोहतास।हारअखिल विश्व गायत्री परिवार की युवा इकाई, प्रांतीय युवा प्रकोष्ठ द्वारा समाज में शिक्षा, संस्कार एवं जनसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने के लिए नूतन पाण्डेय जी को सम्मानित किया गया।
यह सम्मान उन्हें वर्षों से निःस्वार्थ भाव से जरूरतमंद एवं वंचित बच्चों को निःशुल्क शिक्षादान, समाज में सकारात्मक जागरूकता फैलाने तथा सेवा और संस्कार आधारित कार्यों के प्रति समर्पण के लिए प्रदान किया गया।
सम्मान ग्रहण करने के उपरांत नूतन पाण्डेय जी ने कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं, बल्कि उन सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों, सहयोगियों एवं समाज के उन लोगों का है, जो शिक्षा और संस्कार के इस अभियान में निरंतर साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही समाज परिवर्तन का सबसे प्रभावी माध्यम है और भविष्य में भी वे पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ समाजहित में कार्य करती रहेंगी।
इस अवसर पर उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं ने नूतन पाण्डेय जी के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा विश्वास व्यक्त किया कि उनका यह प्रयास समाज में शिक्षा और सेवा की नई प्रेरणा बने


रिपोर्टर