अमान्य डिग्री पर नियुक्ति का मामला, काराकाट के 13 शिक्षकों पर कार्रवाई
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jun 30, 2026
- 3 views
रोहतास। जिले के काराकाट प्रखंड में अमान्य डिग्री के आधार पर नियुक्ति पाने के आरोप में 13 शिक्षकों पर बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की गई है। जिला शिक्षा पदाधिकारी मदन राय ने सभी संबंधित शिक्षकों की सेवा समाप्त करने का निर्देश जारी किया है। साथ ही अब तक वेतन मद में भुगतान की गई राशि की वसूली कर सरकारी खजाने में जमा कराने का भी आदेश दिया गया है।
शिक्षा विभाग की इस कार्रवाई के बाद जिले में हड़कंप मच गया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि फर्जी अथवा अमान्य शैक्षणिक प्रमाणपत्र के आधार पर नियुक्ति प्राप्त करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।


रिपोर्टर