राष्ट्रीय चिकित्सा दिवस पर एसएसबी के 30 जवानों व अधिकारियों ने किया रक्तदान

 44वीं वाहिनी एसएसबी, इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी व रोटरी क्लब के संयुक्त शिविर में रक्तदाताओं को किया गया सम्मानित

बिहार 

पश्चिमी चंपारण--- नरकटियागंज राष्ट्रीय चिकित्सा दिवस के अवसर पर 44वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) नरकटियागंज मुख्यालय में इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी एवं रोटरी क्लब नरकटियागंज के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन 44वीं वाहिनी के कमांडेंट श्री बलवंत सिंह नेगी ने फीता काटकर किया।

इंडो-नेपाल सीमा की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली एसएसबी ने सेवा, सुरक्षा, बंधुत्व और समर्पण की भावना के साथ अपने सामाजिक दायित्व का भी परिचय दिया। रक्तदान शिविर में अधिकारियों एवं जवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और रक्तदान के लिए कतारबद्ध होकर मानव सेवा का संदेश दिया।

शिविर में डिप्टी कमांडेंट श्री ज्ञानेंद्र कुमार, उप कमांडेंट श्री अजय कुमार सिन्हा (क्षेत्रक मुख्यालय, बेतिया), उप कमांडेंट श्री विनय कुमार (संचार, क्षेत्रक मुख्यालय, बेतिया) सहित कुल 30 अधिकारियों एवं बलकर्मियों ने एक-एक यूनिट रक्तदान किया।

इस अवसर पर कमांडेंट श्री बलवंत सिंह नेगी ने सभी रक्तदाताओं को स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि "रक्तदान महादान है। प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान कर जरूरतमंदों की मदद करनी चाहिए। यह समाज सेवा का सबसे बड़ा माध्यम है।"

कार्यक्रम में क्षेत्रक मुख्यालय बेतिया के द्वितीय कमान अधिकारी श्री नीरज थापा, उप कमांडेंट श्री सशिन शर्मा, सहायक कमांडेंट श्री रामवीर कुमार, निरीक्षक (सामान्य) बलवीर कुमार राम, रोटरी क्लब नरकटियागंज के अध्यक्ष श्री वर्मा प्रसाद, सचिव श्री प्रदीप श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी, बलकर्मी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट