एक व्यक्ति की ट्रेन से कट कर हुई मौत
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jul 03, 2026
- 5 views
रोहतास। जिले के बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के घोसियां कलां पंचायत गांव के रेलवे समपार फाटक के रेल पटरी पर शुक्रवार की सुबह करीब 38 वर्षीय एक व्यक्ति की कट कर मौत हो गई है। बताया जा रहा कि सुबह टहलने निकलने लोगों द्वारा शव देखते ही गांव शोर में मच गया। जिसके बाद ग्रामीणों द्वारा सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटना स्थल पर पहुंच शव को कब्जे में लेते हुए कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। हालांकि मृतक व्यक्ति उसी गांव से जुड़ा बताया जा रहा है। जिस मृतक की पहचान प्रशासन द्वारा पूरी जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।


रिपोर्टर