15.66 लीटर अंग्रेजी शराब व बाइक के साथ एक गिरफ्तार
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Jul 05, 2026
- 83 views
संवाददाता पिंटु कुमार तिवारी की रिपोर्ट
दुर्गावती(कैमूर)---- पुलिस ने शराबबंदी कानून के तहत कार्रवाई करते हुए 15.66 लीटर 8 PM अंग्रेजी शराब एवं एक ग्लैमर मोटरसाइकिल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार युवक की पहचान सोनू यादव उर्फ विन्देश कुमार यादव (24 वर्ष), पिता बीरेंद्र यादव, निवासी अकोढ़ी, थाना मोहनिया, जिला कैमूर के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से 15.66 लीटर 8 PM अंग्रेजी शराब तथा ग्लैमर मोटरसाइकिल (रजिस्ट्रेशन संख्या BR 45E 4976) बरामद की है।
पुलिस ने बताया कि मामले में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।


रिपोर्टर