करमचट डैम का डीएम ने किया निरीक्षण
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jul 05, 2026
- 3 views
रोहतास।सिंचाई व्यवस्था का लिया जायजा ! नहरों के अंतिम छोर तक पानी पहुंचाने के दिए निर्देश !जिला पदाधिकारी, रोहतास दीपक कुमार मिश्र ने दुर्गावती जलाशय परियोजना का निरीक्षण कर सिंचाई व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परियोजना के संचालन, नहर प्रणाली एवं किसानों को उपलब्ध कराई जा रही सिंचाई सुविधाओं की समीक्षा की।
अभियंताओं ने परियोजना की कार्यप्रणाली की दी जानकारी
निरीक्षण के दौरान जल संसाधन विभाग के अभियंताओं ने जिला पदाधिकारी को डैम की कार्यप्रणाली, नहर प्रणाली तथा परियोजना के क्रियान्वयन से संबंधित विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई। इस दौरान परियोजना के विभिन्न तकनीकी एवं संचालन संबंधी पहलुओं पर भी चर्चा की गई।
दुर्गावती दायां मुख्य नहर का भी किया निरीक्षण
निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी ने रोहतास जिले के अंतर्गत आने वाली दुर्गावती दायां मुख्य नहर का भी निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि नहरों एवं उनसे निकलने वाली सभी वितरणीयों में अंतिम छोर तक निर्बाध रूप से पानी पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसानों को सिंचाई के लिए किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
किसानों की सुविधा को प्राथमिकता देने पर जोर
जिला पदाधिकारी ने जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को सिंचाई व्यवस्था की सतत निगरानी करने तथा यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि परियोजना का लाभ निर्धारित क्षेत्रों के किसानों तक प्रभावी ढंग से पहुंच सके।


रिपोर्टर