आर्ष हेल्थ इंडिया फाउंडेशन चिकित्सक मंच का मासिक प्रशिक्षण एवं सम्मान समारोह सफलतापूर्वक सम्पन्न
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jul 05, 2026
- 3 views
रोहतास।आर्ष हेल्थ इंडिया फाउंडेशन चिकित्सक मंच द्वारा आयोजित मासिक प्रशिक्षण एवं सम्मान समारोहआर्ष मल्टी स्पेशियलिटी नर्सिंग होम रौजा रोड, सासाराम में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में बिहार के विभिन्न जिलों से आये ग्रामीण चिकित्सकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा विशेषज्ञों से चिकित्सा सेवा, आपातकालीन प्रबंधन,रेफरल सिस्टम,मरीजों की सुरक्षा एवं नैतिक चिकित्सा सेवा से संबंधित महत्वपूर्ण प्रशिक्षण प्राप्त किया। संस्था के चेयरमैन डॉ0आलोक कुमार तिवारी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवायें देने वाले चिकित्सकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। सही प्रशिक्षण और वैज्ञानिक मार्गदर्शन के अभाव में कई बार अनजाने में ऐसी त्रुटियाँ हो जाती हैं,जिनसे आम जनता के स्वास्थ्य एवं जान-माल को नुकसान पहुँच सकता है। इन्हीं चुनौतियों को कम करने और ग्रामीण चिकित्सकों को सही दिशा प्रदान करने के उद्देश्य से आर्ष हेल्थ इंडिया फाउंडेशन प्रत्येक माह के प्रथम रविवार को नियमित प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करता है।
उन्होंने बताया कि पूरे बिहार से ग्रामीण चिकित्सक प्रत्येक माह के पहले रविवार को इस प्रशिक्षण में शामिल होने के लिए आते हैं और आधुनिक चिकित्सा ज्ञान,कानूनी जागरूकता,मरीजों की सुरक्षा तथा बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित जानकारी प्राप्त कर लाभान्वित होते हैं। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्रामीण चिकित्सकों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में आये अन्य वक्ताओं ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम न केवल चिकित्सकों के ज्ञान और कौशल को बढ़ाते हैं,बल्कि ग्रामीण समाज को सुरक्षित,गुणवत्तापूर्ण एवं जिम्मेदार स्वास्थ्य सेवायें भी उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। आर्ष हेल्थ इंडिया फाउंडेशन ने सभी ग्रामीण चिकित्सकों से आह्वान किया कि वे नियमित रूप से प्रशिक्षण कार्यक्रमों में भाग लेकर अपने ज्ञान को अद्यतन रखें तथा समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करें,ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और मरीजों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।


रिपोर्टर