डीएम ने ईको टूरिज्म एंड एडवेंचर हब का किया निरीक्षण


रोहतास।जिला पदाधिकारी,दीपक कुमार मिश्र द्वारा दुर्गावती डैम के समीप वन प्रमंडल,रोहतास अंतर्गत वन विभाग द्वारा निर्माणाधीन करमचट ईको टूरिज्म एंड एडवेंचर हब का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पार्क निर्माण से संबंधित विभिन्न कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। जिला पदाधिकारी ने कहा कि इस ईको टूरिज्म एंड एडवेंचर हब के विकसित होने से क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा तथा प्राकृतिक सौंदर्य के संरक्षण के साथ पर्यटकों को बेहतर सुविधायें उपलब्ध करायी जा सकेगी। निरीक्षण के क्रम में वन प्रमंडल पदाधिकारी सहित वन विभाग के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट