ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात युवक की मौत, पहचान में जुटी पुलिस

संवाददाता पिंटु कुमार तिवारी की रिपोर्ट 

 दुर्गावती(कैमूर)-- थाना क्षेत्र के बहेरा गांव के पास रविवार शाम ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की मौके पर भारी भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन काफी देर तक किसी के द्वारा उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी।

घटना की जानकारी मिलते ही दुर्गावती थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस मृतक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। साथ ही घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पहचान होने के बाद परिजनों को सूचना देकर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट