मेधावी छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान, बरनवाल समाज ने बढ़ाया उत्साह
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Jul 06, 2026
- 3 views
अहिवरन मेधा सम्मान समारोह-2026' में मैट्रिक, इंटर व प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल प्रतिभाओं को किया गया सम्मानित
ब्यूरो चीफ प्रेम कुमार की रिपोर्ट
गयाजी---- बरनवाल सेवा सदन, स्वराजपुरी रोड, गयाजी में बरनवाल परिवार, गयाजी के तत्वावधान में 'अहिवरन मेधा सम्मान समारोह-2026' का आयोजन किया गया। समारोह में बरनवाल समाज के उन मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया, जिन्होंने इस वर्ष मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया या विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर समाज और परिवार का नाम रोशन किया।
समारोह में अतिथियों ने मेधावी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं सम्मान देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वक्ताओं ने कहा कि प्रतिभाओं का सम्मान समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ अन्य विद्यार्थियों को भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करता है।
इस अवसर पर राजू वर्णवाल ने कहा कि समाज की प्रगति का आधार शिक्षा है। मेधावी छात्रों का सम्मान नई पीढ़ी को आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है और बरनवाल समाज भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।
वहीं पवन प्रकाश ने कहा कि शिक्षा ही सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है। समाज के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान करना गर्व की बात है तथा इससे युवाओं का मनोबल बढ़ता है और वे अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए और अधिक मेहनत करने के लिए प्रेरित होते हैं।
कार्यक्रम में राजू वर्णवाल, डॉ. विनोद वर्णवाल, पवन प्रकाश, जितेन्द्र प्रसाद साईं सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग एवं बड़ी संख्या में बरनवाल परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।


रिपोर्टर