दीपमाला संस्था कैमूर की ओर से आयोजित हुआ शिक्षा चौपाल में लोगों को किया गया जागरूक

संवाददाता रूपेश कुमार दूबे की रिपोर्ट 

कैमूर---- जिला के कुदरा प्रखंड क्षेत्र स्थित पट्टी गांव में दीपमाला संस्था कैमूर की ओर से आयोजित शिक्षा चौपाल में लोगों को किया गया जागरूक। संदर्भ में जानकारी देते हुए प्रखंड संयोजक कमला देवी के द्वारा बताया गया, कि दीपमाला संस्था कैमूर की जिला संयोजक राजमुनी देवी के निर्देशानुसार सुदूर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा का स्तर सुधारने हेतु अभिभावकों के बीच लगातार चौपाल लगाकर बच्चों को स्कूल भेजने हेतु जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

बच्चों के नामांकन बढ़ाने और समुदाय को स्कूल शिक्षा से जोड़ने के लिए जिला में लगातार सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रम प्रारंभ है। चौपाल में शिक्षा की गुणवत्ता, सरकारी योजनाओं और अभिभावकों की भूमिका पर मुख्य रूप से चर्चा की गई। शिक्षा चौपाल में जागरूकता और संवाद: ग्रामीणों, माता-पिता और शिक्षकों के बीच सीधा संवाद कराया जाता है। सरकारी योजनाओं की जानकारी सरकार द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं, जैसे - मुफ्त किताबें, यूनिफॉर्म, जूता-मोजा, बैग और मिड-डे मील (मध्याह्न भोजन) के लिए मिलने वाले पैसों के उपयोग की जानकारी दी जाती है।नामांकन और उपस्थिति पर जोर बच्चों को स्कूल भेजने के महत्व को समझाया गया, साथ ही शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने की अपील की गई।बुनियादी शिक्षा (निपुण भारत मिशन) बच्चों में गणित और भाषा की बुनियादी समझ को मजबूत करने के लिए अभिभावकों से घर पर भी पढ़ाई का माहौल देने का आग्रह किया गय। बच्चों का सम्मान शिक्षा चौपाल में मेधावी छात्रों और नियमित रूप से स्कूल आने वाले बच्चों को प्रोत्साहित (प्रमाण पत्र/शील्ड देकर) भी किया जाता है। उक्त अवसर पर संस्थान के प्रखंड उत्प्रेरक गिरिजा देवी सहित दर्जनों दलित बस्ती की ग्रामीण महिलाएं उपस्थित रही।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट