मोहनियां बस स्टैंड पर नशे के खिलाफ कार्रवाई, इंजेक्शन लेते 4 युवक हिरासत में

बाइक पेट्रोलिंग के दौरान 2 नशीले इंजेक्शन की शीशियां बरामद

संवाददाता रूपेश कुमार दुबे की रिपोर्ट 

कैमूर---- जिले के मोहनिया बस स्टैंड परिसर में मंगलवार रात उस समय हड़कंप मच गया, जब पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान चार युवकों को नशीले इंजेक्शन का सेवन करते हुए हिरासत में लिया गया। तलाशी के दौरान उनके पास से दो नशीले इंजेक्शन की शीशियां भी बरामद हुईं। पुलिस ने सभी को पूछताछ के लिए थाने ले जाकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

दरअसल, कैमूर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शहर में नशे के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत प्रतिदिन शाम छह बजे से रात नौ बजे तक सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी विशेष बाइक पेट्रोलिंग कर रहे हैं। बस स्टैंड, चौक-चौराहों, सार्वजनिक स्थलों और नशे की आशंका वाले इलाकों में लगातार निगरानी रखी जा रही है, ताकि नशे के कारोबार और सेवन पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

मंगलवार रात पुलिस को सूचना मिली कि मोहनिया अंतरराज्यीय बस स्टैंड परिसर में कुछ युवक नशीले इंजेक्शन का सेवन कर रहे हैं। सूचना मिलते ही विशेष बाइक पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और चारों युवकों को मौके से हिरासत में ले लिया। पुलिस ने मौके से नशीले इंजेक्शन की दो शीशियां भी बरामद कीं, जिन्हें जब्त कर लिया गया है।

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मोहनिया बस स्टैंड परिसर में कार्रवाई की। मौके से चार युवकों को हिरासत में लिया गया है। उनके पास से दो नशीले इंजेक्शन की शीशियां बरामद हुई हैं। सभी से पूछताछ की जा रही है। यह भी जांच की जा रही है कि नशीले इंजेक्शन कहां से लाए गए थे और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।"

पुलिस का कहना है कि शुरुआती पूछताछ के आधार पर पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है। जिन लोगों के माध्यम से नशीले इंजेक्शन युवाओं तक पहुंच रहे हैं, उनकी पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस इस मामले को केवल चार युवकों तक सीमित न रखते हुए सप्लाई चेन तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

हाल के दिनों में नशीले इंजेक्शन और अन्य मादक पदार्थों के बढ़ते इस्तेमाल को देखते हुए कैमूर पुलिस लगातार सख्ती बरत रही है। विशेष पेट्रोलिंग और लगातार छापेमारी के जरिए पुलिस का प्रयास है कि युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाया जाए और अवैध नशा कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

फिलहाल पुलिस हिरासत में लिए गए चारों युवकों से गहन पूछताछ कर रही है। साथ ही यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि नशीले इंजेक्शन की आपूर्ति कहां से हो रही थी और इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका क्या है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट