कैमूर जिला फेयर प्राइस डीलर एसोशिएशन का 25 वा वार्षिक सम्मेलन समारोह धूमधाम से मनाया गया

डीएम ने किया उद्घाटन, बोलें डीलरों की भी सुनी जाएगी समस्या

संवाददाता रूपेश कुमार दुबे की रिपोर्ट 

कैमूर:-- जिला के भभुआ शहर के लिच्छवी भवन में कैमूर जिला फेयर प्राइस डीलर एसोशिएशन का 25 वा वार्षिक सम्मेलन समारोह धूमधाम से मनाया गया,जिसका उद्घाटन जिलाधिकारी नितिन कुमार सिंह ने किया,इस मौके पर भभुआ एसडीएम अमित कुमार,मोहनिया एसडीएम रत्ना प्रियदर्शिनी,एवं सभी प्रखंडों के एमो सहित डीलर एसोशिएशन के सैंकड़ों लोग उपस्थित रहे,

वही डीलर एसोशिएशन के अध्य्क्ष रमजान अंसारी ने कहा कि आज फेयर प्राइस डीलर एसोशिएशन का 25 वाँ स्थापना दिवस मनाया गया है, जो कि जन कल्याण प्रणाली सरकार की एक अहम योजना है, जिसे हम सभी डीलरों की मदद से अनाज को उपभोक्ताओं तक पहुंचाने का काम किया जाता है, ताकि उपभोक्ता सरकार की योजनाओं का लाभ ले सकें, इसलिए हम लोग कहना चाहते हैं कि हम लोग डीलर नहीं समाज के पिलर हैं, इसपर मोहनिया एसडीएम ने शाबासी दिया है, हमारा संकल्प है कि कोई भी गरीब परिवार भूखा नहीं रहे,

अध्यक्ष रमजान अंसारी ने कैमूर से मांग करते हुए कहा कि हम डीलरों को माप तौल और ट्रांसपोर्ट लाइन से काफी दिक्कत और परेशानियां हो रही है,इस समस्या का समाधान किया जाय, क्योंकि हम डीलर आज 25 सालों से जिला प्रशासन के साथ मिलकर अपना काम कर रहे हैं, इसके तहत जो भी परेशानी उपभोक्ताओं को होता है तो उसका जवाब देहि भी हम डीलरों को देना पड़ता है, इसलिए हमारी समस्याओं को सुना जाए और उसका निदान किया जाय,

वहीं इस मामले पर संबोधन करते हुए कैमूर डीएम नितिन कुमार सिंह ने डीलर एसोशिएशन के सभी सदस्यों को धन्यवाद दिया, और बोलें कि इनके द्वारा हमसे अपनी समस्याओं को बताया गया है, इसपर हम चाहेंगे कि इनकी समस्याओं का जल्द से जल्द निदान किया जाए, चाहे वह ट्रांसपोर्ट से जुड़ी समस्या हो या माप तौल से जुड़ा समस्या हो या अन्य तरह की समस्या हो, उसको सरकार तक पहुंचाने का काम किया जाएगा, ताकि डीलरों को सभी समस्याओं से निदान मिल सके, डीएम ने कहा कि जिस तरह से आज तक डीलर एसोशिएशन जिला प्रशासन के साथ मिलकर सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचा रहे हैं

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट