ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत दो चोरी के मोबाइल संग शातिर चोर गिरफ्तार
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Aug 05, 2026
- 2 views
ब्यूरो चीफ प्रेम कुमार की रिपोर्ट
गयाजी----- रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) पोस्ट गया एवं जीआरपी गया की संयुक्त टीम ने ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत कार्रवाई करते हुए चोरी के दो मोबाइल फोन के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान नवादा जिले के मिर्जापुर, गोसाई बिगहा रोड निवासी 44 वर्षीय चंदन गुप्ता के रूप में हुई है।
आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम प्लेटफॉर्म संख्या-1 बी के दिल्ली छोर पर गश्त एवं संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर पूछताछ की गई। पहले वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका, लेकिन गहन पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह गया रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के मोबाइल चोरी करने आया था।
तलाशी के दौरान उसके पास से एक सैमसंग स्मार्टफोन तथा एक जियो भारत कीपैड मोबाइल बिना सिम के बरामद हुआ। पूछताछ में उसने दोनों मोबाइल यात्रियों से चोरी किए जाने की बात स्वीकार की। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत लगभग 27 हजार रुपये बताई गई है।
इसके बाद आरोपी को जीआरपी थाना गया लाया गया, जहां आरपीएफ के उपनिरीक्षक अजय तिग्गा के लिखित आवेदन पर कांड संख्या 201/26, धारा 317(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक प्रक्रिया के लिए अग्रेतर कार्रवाई में भेज दिया गया।


रिपोर्टर