रेलवे अस्पताल, गया की स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार की मांग, प्रधान मुख्य चिकित्सा निदेशक को सौंपा ज्ञापन
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Aug 05, 2026
- 10 views
ब्यूरो चीफ प्रेम कुमार की रिपोर्ट
गयाजी---- ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन (ईसीआरकेयू), गया शाखा ने रेलवे अनुमंडल अस्पताल, गयाजी की स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार की मांग को लेकर पूर्व मध्य रेलवे के प्रधान मुख्य चिकित्सा निदेशक को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन केंद्रीय कोषाध्यक्ष सह अखिल भारतीय रेलवे कर्मचारी महासंघ की कार्यकारिणी समिति के सदस्य कॉमरेड मिथलेश कुमार, शाखा सचिव कॉमरेड मुकेश सिंह, शाखा अध्यक्ष कॉमरेड लक्ष्मण प्रसाद तथा अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति में सौंपा गया।
ज्ञापन में चिकित्सकों एवं सहायक चिकित्सा कर्मियों के रिक्त पद भरने, स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग को सुदृढ़ करने, शल्य चिकित्सा कक्ष, एक्स-रे सेवा, डिजिटल एक्स-रे मशीन, दंत चिकित्सा विभाग, रोग परीक्षण एवं निदान सुविधाओं के आधुनिकीकरण, सभी वार्डों में वातानुकूलन तथा आवश्यक जीवनरक्षक दवाओं की नियमित उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग की गई।
प्रधान मुख्य चिकित्सा निदेशक ने सभी मांगों पर गंभीरता से विचार कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। यूनियन ने उम्मीद जताई कि इन मांगों के पूरा होने से अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं और अधिक सुदृढ़ होंगी।


रिपोर्टर