सपाक्स पार्टी की ओर होगा 16 दिवसीय खेल महाकुंभ का आयोजन


5 अगस्त को सपाक्स पार्टी करेगी खेल मैदानों का निरीक्षण

अखिल भारतीय समाचार टीम 

बिहार----- प्रदेश में सपाक्स पार्टी की ओर से आयोजन होगा 16 दिवसीय खेल महाकुंभ।

सपाक्स पार्टी द्वारा प्रस्तावित खेल प्रतियोगिता (टूर्नामेंट) के सफल आयोजन की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में 5 अगस्त को जिले के विभिन्न संभावित खेल मैदानों का निरीक्षण किया जाएगा। इस दौरान प्रतियोगिता के आयोजन के लिए उपयुक्त मैदानों का चयन किया जाएगा।

पार्टी की ओर से बताया गया है कि फिलहाल टूर्नामेंट की तिथि और अंतिम आयोजन स्थल तय नहीं किया गया है। मैदानों के निरीक्षण के बाद प्राप्त रिपोर्ट और सुझावों के आधार पर ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

निरीक्षण कार्यक्रम में सपाक्स पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम भारद्वाज व प्रदेश युवा अध्यक्ष दीपक प्रकाश प्रदेश एवं जिला स्तर के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहेंगे। सभी संभावित मैदानों का जायजा लेकर वहां उपलब्ध सुविधाओं, खिलाड़ियों के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं, दर्शकों की सुविधा, सुरक्षा, आवागमन और आयोजन की व्यवहारिकता का मूल्यांकन करेंगे।

पार्टी का कहना है कि खेल प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना, उनकी प्रतिभा को मंच उपलब्ध कराना तथा सामाजिक एकता और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा देना है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए आयोजन की सभी तैयारियां व्यवस्थित ढंग से की जा रही हैं।

मैदानों के निरीक्षण के उपरांत प्रदेश स्तरीय बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में निरीक्षण रिपोर्ट, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के सुझावों पर विस्तार से चर्चा होगी। इसके बाद प्रतियोगिता की तिथि, आयोजन स्थल, प्रतियोगिता का प्रारूप, विभिन्न खेल विधाओं, आयोजन समिति के गठन तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

पार्टी नेताओं ने उम्मीद जताई है कि प्रस्तावित खेल प्रतियोगिता से क्षेत्र के युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा और खेल संस्कृति को बढ़ावा देने में भी यह आयोजन महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट