रोहतासगढ़ किले के विकास की उठी मांग, बच्चों में बांटी गईं कॉपी-कलम और चॉकलेट
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jul 09, 2026
- 4 views
संवाददाता पारसनाथ दुबे
डेहरी ऑन सोन, रोहतास। डेहरी विधानसभा क्षेत्र से राजद के पूर्व प्रत्याशी गुड्डू चन्द्रवंशी ने ऐतिहासिक रोहतासगढ़ किले का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने वहां के बच्चों के बीच कॉपी, कलम और चॉकलेट वितरित की। साथ ही जरूरतमंद लोगों को भी सहयोग प्रदान किया।
इस मौके पर गुड्डू चन्द्रवंशी ने कहा कि शिक्षा ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की सबसे मजबूत नींव है। बच्चों को शिक्षा से जोड़ना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण के साथ-साथ वहां रहने वाले लोगों के जीवन स्तर में सुधार भी आवश्यक है।
उन्होंने बिहार सरकार एवं संबंधित विभाग से आग्रह किया कि ऐतिहासिक रोहतासगढ़ किले को एक विकसित पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाए। पर्यटकों की सुविधा के लिए पेयजल, शौचालय, विश्राम स्थल, मार्गदर्शन केंद्र तथा अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, ताकि देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
गुड्डू चन्द्रवंशी ने कहा कि रोहतासगढ़ किला बिहार की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर है। इसके समुचित विकास से न केवल पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे और क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।
उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपनी ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण और संवर्धन में सक्रिय भागीदारी निभाएं। आने वाली पीढ़ियों के लिए इन अमूल्य धरोहरों को सुरक्षित रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।


रिपोर्टर