बाबा गणिनाथ महाविद्यालय में इंटर्नशिप पर मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित


संवाददाता पारस नाथ दुबे  


डेहरी रोहतास।बाबा गणिनाथ महाविद्यालय, जमुहार में गुरुवार को वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के शैक्षणिक सत्र 2024-28 के अंतर्गत इंटर्नशिप के सफल संचालन को लेकर मनोविज्ञान विभाग के छात्र-छात्राओं के लिए मार्गदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. अखिलेश कुमार सिंह ने की। इस अवसर पर पर्यवेक्षक प्रो. आनंद कुमार भी उपस्थित रहे।


महाविद्यालय के नोडल पदाधिकारी एवं मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. अरुण कुमार शर्मा ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी के लिए 120 घंटे की इंटर्नशिप अनिवार्य है। उन्होंने इंटर्नशिप के उद्देश्य, प्रक्रिया और इसके शैक्षणिक एवं व्यावसायिक महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी।


मनोविज्ञान विभाग की प्राध्यापिका प्रो. राखी कुमारी ने विद्यार्थियों को इंटर्नशिप से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इंटर्नशिप के माध्यम से छात्रों को व्यावहारिक अनुभव प्राप्त होगा जिससे उनके व्यक्तित्व और कौशल का विकास होगा।


कार्यक्रम में उज्ज्वल कुमार, सूरज कुमार गुप्ता, मुस्कान गुप्ता, नंदनी कुमारी, आरती कुमारी, ज्योति कुमारी, अनुजा कुमारी, अमृता कुमारी, प्रेमा कुमारी सहित मनोविज्ञान विभाग के अनेक छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक उपस्थित थे। 


इस दौरान विद्यार्थियों ने इंटर्नशिप से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर जानकारी प्राप्त की और अपने प्रश्न भी रखे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट