बरसठी समाधान दिवस में पहुंचे 23 प्रार्थना पत्र, एसडीएम नवीन कुमार ने दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
- वेद प्रकाश शुक्ल, विशेष संवाददाता
- Jul 11, 2026
- 11 views
बरसठी (जौनपुर)। थाना बरसठी परिसर में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी मड़ियाहूं नवीन कुमार ने फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। समाधान दिवस में नायब तहसीलदार अमित कुमार सरोज, प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश यादव, लेखपाल राम शिरोमणि, अभिलाष यादव, सुरेंद्र, संदीप मौर्य, शोएब अंसारी, शिवशंकर सिंह, शंभूनाथ प्रजापति, प्रमोद काकरान एवं योगेश पांडे सहित राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
समाधान दिवस के दौरान कुल 23 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें अधिकांश मामले भूमि विवाद, राजस्व संबंधी समस्याओं तथा अन्य जनशिकायतों से जुड़े थे। किसी भी प्रकरण का मौके पर निस्तारण नहीं हो सका। अधिकारियों ने राजस्व एवं पुलिस विभाग के कर्मचारियों को स्थलीय जांच कर शीघ्र आख्या प्रस्तुत करने तथा नियमानुसार कार्रवाई करते हुए शिकायतों का निस्तारण करने के निर्देश दिए। उपजिलाधिकारी नवीन कुमार ने कहा कि जनसमस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी तथा पात्र व्यक्तियों को समय पर न्याय दिलाना सुनिश्चित किया जाएगा।


रिपोर्टर