PM-AJAY योजना से अकोढ़ीगोला के 4 गांवों का होगा समग्र विकास, सर्वेक्षण जल्द शुरू


संवाददाता पारसनाथ दुबे


डेहरी रोहतास। प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना यानी PM-AJAY के अंतर्गत अकोढ़ीगोला प्रखंड के तीन पंचायतों के चार गांवों का चयन किया गया है। चयनित गांव हैं - कौपा, तेंदुआ खुर्द, महुआरी और बड़का तेंदुआ।



योजना के सफल क्रियान्वयन को लेकर शुक्रवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. रवि रंजन की अध्यक्षता में प्रखंड स्तरीय अधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में चयनित गांवों में विस्तृत सर्वेक्षण, लाभुकों की पहचान और योजना को समय पर लागू करने को लेकर दिशा-निर्देश दिए गए।


 BDO  

डॉ. रवि रंजन ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सर्वेक्षण का काम पूरी पारदर्शिता के साथ और तय समय में पूरा किया जाए, ताकि पात्र परिवारों को जल्द लाभ मिल सके।


  

BDO ने बताया कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य SC बहुल गांवों का समग्र विकास करना है। इसके तहत आधारभूत सुविधाओं का विस्तार और सामाजिक-आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के जीवन स्तर में सुधार लाने के लिए विभिन्न विकास योजनाओं को एक साथ लागू किया जाएगा।


बैठक में प्रखंड के सभी संबंधित विभागों के पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी ने आपसी समन्वय से सर्वेक्षण पूरा करने पर सहमति जताई।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट