42.825 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Jul 13, 2026
- 31 views
संवाददाता रूपेश कुमार दूबे की रिपोर्ट
कैमूर---- जिले के कुदरा थाना प्रशासन द्वारा क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर लगाम लगाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान, थाना क्षेत्र के पुसौली गोला बाजार स्थित एक किराने की दुकान से 42.825 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर को किया गया गिरफतार। संदर्भ में जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष आरक्षी निरीक्षक प्रियेश प्रियदर्शी के द्वारा बताया गया, कि बिहार सरकार द्वारा जारी मद्य निषेध कानूनो को संकल्पित रूप से पालन करते हुए नशे व नशेड़ियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। जिस क्रम में थाना प्रशासन को गुप्त सूचना प्रदान हुआ कि पुसौली गोला बाजार स्थित एक किराने की दुकान में अवैध शराब का कारोबार किया जा रहा है। सूचना की पुष्टि हेतु जब थाना प्रशासन द्वारा स्थल पर पहुंच जब सघन छापेमारी किया गया तो स्थल से 42.825 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया गया,जिस जूर्म में तस्कर को गिरफ्तार किया गया, जिसकी पहचान फाखराबाद गांव निवासी आशीष कुमार केशरी पिता विनोद साह, के रूप में हुई है।गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ की गई, जिसमें पुलिस शराब की खरीद-बिक्री और इसके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाने में लगी है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि बरामद शराब कहां से लाई गई थी और इसे किस स्थान पर पहुंचाया जाना था। मामले की जांच जारी है।
पुलिस ने बरामद शराब को जब्त करते हुए आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले में यदि अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आती है तो उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद समय-समय पर शराब तस्करी के मामले सामने आते रहे हैं। ऐसे में कैमूर पुलिस लगातार छापेमारी अभियान चलाकर अवैध शराब कारोबारियों पर शिकंजा कस रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में शराब तस्करी, भंडारण और बिक्री से जुड़े किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।


रिपोर्टर