पशु तस्करी मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा न्यायिक हिरासत में

संवाददाता रूपेश कुमार दुबे की रिपोर्ट 

कैमूर---- पुलिस ने पशु तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों पर अवैध रूप से पशुओं के परिवहन एवं तस्करी में संलिप्त होने का आरोप है। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

गिरफ्तार आरोपियों में 45 वर्षीय चालक शेख खुर्शीद अहमद, पिता स्वर्गीय शेख मकबूल हुसैन, निवासी ग्राम रामगढ़, थाना रामगढ़, जिला कैमूर शामिल हैं। इसके अलावा जाहिद कुरैशी (20 वर्ष), पिता रहवानी कुरैशी तथा मो. रियाज कुरैशी (21 वर्ष), पिता खैराती कुरैशी, दोनों निवासी ग्राम बेलौड़ी, थाना मोहनिया, जिला कैमूर को भी गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के अनुसार, पशु तस्करी के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को पकड़ा गया। मामले में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

कैमूर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में पशु तस्करी, शराब तस्करी और अन्य अवैध गतिविधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा। ऐसे मामलों में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट