शराब तस्करी के खिलाफ थाना पुलिस की कार्रवाई, 60.42 लीटर शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

संवाददाता रूपेश कुमार दुबे की रिपोर्ट 

कैमूर---- जिले के कुदरा थाना क्षेत्र में शराबबंदी कानून को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में कुदरा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को भारी मात्रा में अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान रंजीत कुमार, पिता रामेश्वर सिंह, निवासी ग्राम कैलाशपुर, थाना कुदरा, जिला कैमूर (भभुआ) के रूप में हुई है।

पुलिस द्वारा की गई तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 52.92 लीटर अंग्रेजी शराब तथा ब्लू लाइम मसाला देसी शराब 7.50 लीटर बरामद की गई। इस प्रकार कुल 60.42 लीटर अवैध शराब जब्त की गई।

बरामदगी के बाद पुलिस ने बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेजते हुए भभुआ न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

कुदरा थाना पुलिस ने कहा है कि शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। अवैध शराब के निर्माण, बिक्री, परिवहन और भंडारण में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस ने आम लोगों से भी अपील की है कि यदि कहीं अवैध शराब से संबंधित गतिविधियों की जानकारी मिले तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट