31अपीलीय आवेदन में 3 पर डीएम ने की सुनवाई


रोहतास--- लोक शिकायत निवारण के द्वितीय अपील के तहत प्राप्त 31 अपील आवेदनों एवं सेवा शिकायत निवारण अन्तर्गत 03 अपील आवेदनों पर जिला पदाधिकारी दीपक कुमार मिश्र द्वारा सुनवाई की गयी। सुनवाई के दौरान लोक प्राधिकार-सेवा प्राधिकार के रूप में जिला शिक्षा पदाधिकारी,निदेशक डीआरडीए,प्रभारी कार्यपालक अभियंता लघु सिंचाई प्रमण्डल, प्रबंधक अग्रणी बैंक सासाराम, अनुमण्डल पदाधिकारी सासाराम, चकबंदी पदाधिकारी शिवसागर, चकबंदी पदाधिकारी करगहर, अनुमण्डल पदाधिकारी बिक्रमगंज, भूमि सुधार उप समाहर्त्ता डिहरी, कार्यपालक विद्युत अभियंता, विद्युत आपूर्ति प्रमण्डल सासाराम उपस्थित रहे। लोक प्राधिकार - सेवा प्राधिकार द्वारा अनुपालन प्रतिवेदन समर्पित किया गया। प्राप्त अनुपालन प्रतिवेदन के आलोक में सुनवाई की गयी तथा उपस्थित पक्षों को विस्तार से सुना गया। सुनवाई के क्रम में सत्यनारायण पासवान,फुलेन्द्र प्रसाद पासवान,प्रमोद प्रसाद, कॉमरेड कानिल सर्वहारा,सुर्दशन बिन्द,श्यामसुन्दर तिवारी,श्याम लाल राम एवं ग्रामीण जनता, श्रीहरि कुमार,शशिकान्त सुलभ, कृष्णानंद चौधरी,मिथिलेश्वर तिवारी,शशि रंजन,संदीप कुमार, मो० नासिर खान,देवेन्द्रनाथ पंडित तथा रीता कुमारी की शिकायतों का निराकरण करते हुए निष्पादित किया गया। शेष मामले में लोक प्राधिकार को निर्देश दिया गया कि अगली निर्धारित तिथि को अनुपालन प्रतिवेदन के साथ उपस्थित रहें। साथ ही लोक प्राधिकार को परिवादों के निस्तारण हेतु कई निर्देश भी दिये गये।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट