आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jul 19, 2026
- 139 views
रोहतास। जिले के दिनारा प्रखंड क्षेत्र के सरांव पंचायत के रामगढ़ टोला पर आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि स्व ० नगीना चौधरी के पुत्र मनोज चौधरी (44) वर्ष अपने खेत में धान का बिचडा रोपने के खेत से उखाड़ रहा था कि अचानक आकाशीय बिजली गिरने के कारण घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। जिनके शव को नटवार थाना पुलिस द्वारा अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेजा गया।


रिपोर्टर