राम मंदिर में चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने निकाला विरोध मार्च
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jul 21, 2026
- 13 views
रोहतास। जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में मंगलवार को सनातन धर्म के सबसे बड़ा मंदिर राम मंदिर में चंदा चोरी को लेकर रोहतास जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा विरोध मार्च निकाला गया मार्च का अध्यक्षता करते हुए कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष जयप्रकाश पांडे ने कहा कि देश के करोड़ों लोगों का आस्था भगवान श्री रामचंद्र में है अपनी मेहनत की कमाई श्रद्धा के साथ दान करते हैं और उनके मंदिर में उनके धाम में चंदा चोरी होना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है और प्रधानमंत्री अभी तक चुप है इससे भी बड़ा दुर्भाग्यपूर्ण बात है हम लोग मांग करते हैं जो भी लोग इसमें सन लिप्त हैं उसे पर जल्द से जल्द कार्रवाई हो बीजेपी इस मामले पर अब तक चुप है देश के लोग सब समझ रहे हैं लेकिन कांग्रेस पार्टी सभी जाति धर्म को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है और हिंदू धर्म के आस्था के साथ इतना बड़ा खिलवाड़ को कभी बर्दाश्त नहीं कर सकता है जब तक इस मामले में संलिप्त दोषियों पर उचित कार्रवाई नहीं होगा तब तक कांग्रेस पार्टी प्रदर्शन करती रहेगी और हम लोगों को यह कहने में कोई परहेज नहीं है इस मामले में बीजेपी के लोग डायरेक्टर और इनडायरेक्ट रूप से जुड़े हुए हैं साथी ही कल जिस प्रकार छात्रों पर युवाओं पर यह निरंकुश सरकार ने लाठी चार्ज करवाया है हम लोग उसकी निंदा करते हैं और पेपर लीक इस सरकार के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की इस्तीफा की मांग करते हैं इस विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से उपस्थित रहे मुक्ति नारायण मिश्रा अजय चौबे रिंकू बिंद पतंजलि मिश्रा वीरेंद्र कुशवाहा दीपक शुक्ला विजय सिंह तौफीक अहमद मकरानी चंद्रमा पांडे जौहर अली बक्सी बी डी शुक्ला सुनील तिवारी सौरभ कुशवाहा प्रीतम राज बंटी धनंजय मेहता तेजपत्ता राम रूपेश चौबे मोहम्मद हसन खान मोहम्मद नसरुद्दीन लुकमान अहमद अत्ताउल्लाह रहमान राजेंद्र प्रभाकर सहित सैकड़ो कार्यकर्ता है इस मार्च में शामिल हुए ।


रिपोर्टर