मुख्यमंत्री के सौ दिन पूरे होने पर डीएम एसपी ने अधिकारियों संग दिखे लाइव प्रसारण
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jul 25, 2026
- 21 views
रोहतास।मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के 'सेवा, संकल्प,समर्पण' के 100 दिन पूर्ण होने के अवसर पर शनिवार को पटना से आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम का पूरे बिहार के सभी जिलों में वीडियो लाइव प्रसारण किया गया। इसी क्रम में रोहतास जिला मुख्यालय सहित विभिन्न प्रखंडों में कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा गया। रोहतास जिले में समाहरणालय स्थित डीआरडीए सभागार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के 'सेवा, संकल्प,समर्पण' के 100 दिन पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य सरकार के 100 दिनों के कार्यकाल की उपलब्धियों,विकासात्मक पहलों तथा जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन को दी गयी। इस अवसर पर कहा गया कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य सरकार सेवा,सुशासन, पारदर्शिता एवं समावेशी विकास के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। शिक्षा,स्वास्थ्य,कृषि,आधारभूत संरचना,रोजगार,महिला सशक्तिकरण एवं सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्रों में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गये हैं,जिनका लाभ राज्य के नागरिकों तक पहुँच रहा है।
कार्यक्रम के दौरान बिहार सरकार के 100 दिनों की रोहतास जिले में सरकार की उपलब्धियों पर आधारित बुकलेट का वितरण किया गया। साथ ही डॉक्यूमेंट्री का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गयी तथा अधिकाधिक लोगों को इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर रोहतास जिले में अभियान बसेरा-2 के अंतर्गत 137 लाभुकों के बीच भूमि स्वामित्व प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। इससे भूमिहीन एवं पात्र परिवारों को भूमि का वैधानिक अधिकार प्राप्त होगा तथा वे विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्रभावी ढंग से प्राप्त कर सकेंगे। कार्यक्रम में 8 लाभुकों को ट्राई साईकिल एवं 4 जरूरतमंद लोगों को कान में लगाने का मशीन का वितरण किया गया।
साथ ही विभिन्न विभागों के उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में नोखा विधानसभा के विधायक नागेन्द्र चंद्रवंशी,जिला पदाधिकारी दीपक कुमार मिश्र,पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार,उप विकास आयुक्त विजय कुमार पाण्डेय सहित विभिन्न विभागों के प्रशासनिक पदाधिकारियों,सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों तथा नागरिकों ने भाग लिया। कार्यक्रम का समापन राज्य के सर्वांगीण विकास एवं जनसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता के साथ हुआ।


रिपोर्टर