स्वास्थ्य मंत्री ने सरदार पटेल की151वीं जयंती पर किया माल्यार्पण
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Nov 04, 2026
- 1 views
रोहतास।सासाराम क्षेत्र से है। जहां मंगलवार को सासासरदाल जेल 151 येराम में बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री तथा जदयू नेता निशांत कुमार पहुंचे तथा सासाराम के तकिया बाजार में सरदार वल्लभभाई पटेल की 151 जयंती समारोह में भाग लिया। इस दौरान पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश भी उपस्थित हुए। सासाराम के पटेल सेवा संघ के द्वारा यह कार्यक्रम आयोजित की गई। कार्यक्रम के अध्यक्षता जदयू के करगहर के विधायक वशिष्ठ सिंह ने की। इस दौरान निशांत कुमार ने कहा कि की सरकार में उन्हें स्वास्थ्य मंत्रालय का कमान मिला है। जिसे वह जदयू कार्यकर्ताओं एवं सभी के सहयोग से आगे बढ़ा रहे हैं तथा बेहतर काम कर प्रदेश को एक उच्च मानक तक ले जाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनके पिताजी कहा करते थे कि नालंदा उनकी आत्मा है, तो रोहतास उनकी हृदय है। वही पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने कहा कि उनकी सरकार लगातार रोजगार सृजन का काम कर रही है और वह एक मंत्री होने के नाते तथा सरकार के प्रतिनिधि होने के नाते वादा करते हैं कि अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार से जोड़ा जाएगा। न्यायपालिका में कॉलेजियम सिस्टम का विरोध किया।


रिपोर्टर