दो सडक हादसे में एक की मौत ग्यारह घायल
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jul 25, 2026
- 29 views
रोहतास। जिले के दो अलग-अलग थानाक्षेत्रों में हुए सड़क हादसे में एक युवक की हुई मौत,ग्यारह जख्मी। पहली घटना शिवसागर थाना के कुम्हऊ के समीप एनएच-दो की है,जहाँ एक टूरिस्ट बस कंटेनर से टकरायी,जिसमें तमिलनाडु के सवार दस यात्रियों को गंभीर चोटें आयी हैं। सभी घायलों को सदर अस्पताल के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। बस वाराणसी से गया जा रही थी। दूसरी घटना कोचस थानाक्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग की है,जहाँ एक तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी में टक्कर मार दी। इस घटना में एक युवक की मौत हो गयी,जबकि स्कूटी पर सवार दूसरा व्यक्ति बुरी तरह से जख्मी हो गया।


रिपोर्टर