गरीबों के मसीहा बने डॉ. एसके पाठक, 22 साल से कर रहे निशुल्क सेवा
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jul 25, 2026
- 116 views
संवाददाता पारसनाथ दूबे
डेहरी रोहतास।मानव सेवा को सबसे बड़ा धर्म मानने वाले श्वास रोग विशेषज्ञ *डॉ. एसके पाठक* पिछले 22 सालों से बनारस में गरीब और जरूरतमंद मरीजों की सेवा कर रहे हैं।
एबी न्यूज़ पत्रकार से
बातचीत में उन्होंने कहा, "आज के समय में गरीब ही भगवान है। जब तक सांस रहेगी, मैं लोगों की सेवा करता रहूंगा।" उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश और बिहार से सबसे ज्यादा मरीज उनके पास आते हैं।
डॉ. पाठक 'ब्रेथ इजी फाउंडेशन' के अधिष्ठाता भी हैं। वर्ष 2003 से वे निशुल्क जागरूकता कार्यक्रम चला रहे हैं। अब तक *700 से अधिक स्वास्थ्य शिविर* लगाकर *5 लाख से ज्यादा लोगों को प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष लाभ पहुंचाया जा चुका है। उनका फोकस बीमारियों को गंभीर होने से पहले रोकना और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
सरल स्वभाव और मृदुभाषी डॉ. पाठक की टीम 24 घंटे मरीजों की मदद के लिए तैयार रहती है। उनके समाज सेवा को देखते हुए 2027 में प्रेस क्लब बनारस के पत्रकारों ने उन्हें *पद्मश्री* सम्मान देने के लिए सरकार को पत्र भी लिखा है।


रिपोर्टर