डेहरी ऑन सोन स्टेशन पर RPF ने चोरी के मोबाइल के साथ शातिर चोर को किया गिरफ्तार
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jul 25, 2026
- 26 views
संवाददाता।पारस नाथ दुबे
डेहरी ऑन सोन। रेल यात्रियों और उनके सामानों की सुरक्षा को लेकर रेलवे सुरक्षा बल लगातार सख्ती बरत रहा है। इसी क्रम में आज दिनांक 25/07/26 को RPF डेहरी ऑन सोन पोस्ट की टीम ने प्लेटफार्म सं.-01 पर चेकिंग के दौरान एक शातिर चोर को चोरी के मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया।
वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त/पूर्व मध्य रेल/पं. दीन दयाल उपाध्याय मंडल श्री दिनेश सिंह तोमर के निर्देश एवं प्रभारी निरीक्षक राज किशोर कच्छवाहा के कुशल नेतृत्व में SI मनोज कुमार, प्रधान आरक्षी विनोद कुमार सिंह व आरक्षी उमेश कुमार सिंह की टीम गश्त पर थी। इसी दौरान टीम ने 1 व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा।
तलाशी लेने पर उसके पास से 1 स्मार्ट एंड्रॉयड मोबाइल बरामद हुआ। पूछताछ में उसने अपना नाम *हिमांशु कुमार सिंह, उम्र 32 वर्ष, पिता भरत सिंह, निवासी ग्राम न्यू बडडी-आलमपुर, थाना शिवसागर, जिला रोहतास बिहार बताया।
आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने यह मोबाइल प्लेटफार्म पर सोए हुए किसी यात्री का चुराया था। बरामद मोबाइल की अनुमानित कीमत ₹12,000 बताई जा रही है।
RPF ने मौके पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए बरामद मोबाइल मय कागजात एवं गिरफ्तार आरोपी को अग्रिम कानूनी कार्रवाई हेतु राजकीय रेल पुलिस थाना डेहरी ऑन सोन के हवाले कर दिया। GRP ने आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
RPF अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा के दौरान अपने सामान का विशेष ध्यान रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत RPF को दें।


रिपोर्टर