गुरु पूर्णिमा महोत्सव का भव्य आयोजन 29 जुलाई को श्री शिरडी साईं बाबा मंदिरअठखंबवा सासाराम
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jul 27, 2026
- 44 views
रोहतास। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर श्री शिरडी साईं बाबा मंदिर, अठखंबवा, सासाराम में 29 जुलाई 2026 को श्रद्धा, भक्ति एवं आध्यात्मिक वातावरण के बीच भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से श्रद्धालु बड़ी संख्या में सम्मिलित होकर साईं बाबा का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।
महोत्सव के दौरान प्रातः 10:00 बजे हवन, 12:00 बजे मध्याह्न आरती, 12:30 बजे साईं भजन संध्या तथा दोपहर 1:00 बजे से महाभंडारा (साईं प्रसाद) का आयोजन किया जाएगा। भजन कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश एवं बिहार के सुप्रसिद्ध कलाकार अपनी संगीतमयी प्रस्तुतियों से भक्तों को भाव-विभोर करेंगे।
आयोजन का उद्देश्य सद्गुरु श्री साईं बाबा के दिव्य संदेश "सबका मालिक एक" तथा "श्रद्धा और सबूरी" को जन-जन तक पहुँचाना एवं समाज में प्रेम, सेवा, सद्भाव और मानवता की भावना को सुदृढ़ करना है।
रजनीश जायसवाल मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा आयोजित इस महोत्सव में सभी श्रद्धालुओं एवं उनके परिवारजनों से सादर अनुरोध किया गया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर हवन, आरती, भजन-कीर्तन एवं महाप्रसाद का लाभ प्राप्त करें तथा गुरु पूर्णिमा के इस पावन पर्व को श्रद्धा एवं भक्ति के साथ मनाएँ।


रिपोर्टर