रामपुर पुलिस ने आठ वारंटियों को किया गिरफ्तार, न्यायालय भेजा

रामपुर (जौनपुर)। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत रामपुर थाना पुलिस ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट के आठ अभियुक्तों को गिरफ्तार कर संबंधित न्यायालय में पेश किया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में संचालित अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष रमेश कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने 28 जुलाई 2026 को विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर वारंटियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार किए गए वारंटियों में विपिन सिंह पुत्र अमरनाथ सिंह, पिंकू सिंह पुत्र अमरनाथ सिंह, ब्यूटी सिंह पुत्र अमरनाथ सिंह, रिती सिंह पत्नी पिंकू सिंह, पूनम सिंह पत्नी ब्यूटी सिंह, सुशीला सिंह पत्नी अमरनाथ सिंह तथा सपना सिंह पत्नी राजजी सिंह, सभी निवासी ग्राम रायपुर, थाना रामपुर, जनपद जौनपुर शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार सभी आरोपितों के विरुद्ध माननीय न्यायालय द्वारा गैर-जमानती वारंट जारी किए गए थे। पुलिस टीम ने सभी को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए संबंधित न्यायालय में पेश कर दिया।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक रामाश्रय कुशवाहा, उपनिरीक्षक पंचरतन राम, हेड कांस्टेबल प्रदीप यादव, कांस्टेबल संजय यादव, कांस्टेबल नवीन राव, महिला कांस्टेबल मंजीषा निषाद तथा महिला कांस्टेबल मनीषा शामिल रहीं। 

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट