बरसठी पुलिस ने गैर जमानती वारंटी को किया गिरफ्तार



बरसठी (जौनपुर)। अपराध एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बरसठी पुलिस ने न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) एवं क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश यादव के नेतृत्व में थाना बरसठी पुलिस ने कार्रवाई की। उपनिरीक्षक शैलेन्द्र कुमार दूबे ने हमराह हेड कांस्टेबल अजय यादव के साथ ग्राम हंसिया में दबिश देकर न्यायालय विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय, जौनपुर द्वारा मुकदमा संख्या 172/24 (स्टेट बनाम मनोज बिन्द), धारा 60 आबकारी अधिनियम में जारी गैर जमानती वारंट के आधार पर आरोपी मनोज बिन्द (51 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय मुन्नर बिन्द निवासी ग्राम हंसिया, थाना बरसठी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि अभियुक्त को न्यायालय के आदेश से अवगत कराते हुए नियमानुसार हिरासत में लिया गया तथा आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किए जाने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट