समेकित जांच चौकी से उत्पाद विभाग की कार्रवाई डीसीएम ट्रक से लगभग 85लाख की 5670ली.शराब जब्त,एक गिरफ्तार

 गुप्ता सूचना पर कैमूर उत्पाद विभाग ने पकड़ा,खाली कार्टून के बीच छिपाकर रखी गई थी शराब,हरियाणा से बिहार आ रही थी शराब

ब्यूरो चीफ संदीप कुमार की रिपोर्ट 

कैमूर----- जिले के उत्पाद विभाग ने शराब मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली कोलकाता हाईवे स्थित मोहनिया थाना अंतर्गत समेकित जांच चौकी से डीसीएम ट्रक में छिपाकर लाई जा रही बड़ी शराब की खेप बरामद करते हुए ट्रक चालक को भी गिरफ्तार कर लिया है, शराब की खेप हरियाणा से बिहार लाई जा रही थी जो करीब 650पेटी अलग अलग ब्रैंड की शराब की कीमत करीब ₹85,000,00लाख रुपए है बताई जा रही जो करीब 5670ली.शराब की मात्रा है। गिरफ्तार ट्रक का चालक राजेंद्र सिंह निवासी जयपुर राजस्थान।


सामेकित जांच चौकी स्थित उत्पाद चेकपोस्ट के प्रभारी संतोष कुमार ने बुधवार की सुबह जानकारी देते हुए बताया कि शराब की खेप हरियाणा से बिहार लाई जा रही थी जिसे गुप्त सूचना के आधार पर डीसीएम ट्रक RJ32GE 8700 को पकड़ा गया है और जांच की गई तो यह शराब की बड़ी खेप जिसकी कीमत करीब ₹85लाख रुपए है अन्य कई बिंदुओं पर पूछताछ किया जा रहा है।



रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट