सासाराम में नौकरी के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा, सैकड़ों युवक-युवतियों से ठगी का आरोप
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Aug 07, 2026
- 42 views
रोहतास।सासाराम के बेदा नहर स्थित बेराड़ी गांव में *नौकरी और नेटवर्किंग के नाम पर बड़े पैमाने पर ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित नवीन कुमार (वैशाली) ने रोहतास डीएम और एसपी से शिकायत करते हुए आरोप लगाया है कि बिहार के विभिन्न जिलों से आए करीब 1000 युवक-युवतियों से ₹23,100 जमा कराकर नौकरी का झांसा दिया गया। पीड़ितों का कहना है कि उन्हें दूसरों को भी इस नेटवर्क से जोड़ने का दबाव बनाया जाता है। मामले में पहले से मुफस्सिल थाना में एफआईआर दर्ज होने की बात भी सामने आई है। पीड़ितों ने पूरे गिरोह के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।


रिपोर्टर