डालमियानगर पुलिस की कार्रवाई: हत्या के प्रयास समेत कई धाराओं में 2 आरोपी गिरफ्तार


संवाददाता पारस नाथ दुबे


डेहरी रोहतास।डालमियानगर थाना पुलिस ने कांड संख्या 155/26 में नामजद दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। 


गिरफ्तार किए गए आरोपियों में शिव कुमार, उम्र 26 वर्ष और *शंकर कुमार यादव, उम्र 28 वर्ष पिता धनंजय यादव उर्फ धनजी यादव, सा. भेडिया शामिल हैं।


पुलिस के अनुसार दोनों पर BNS की *धारा 126(2), 115(2), 109, 352, 351(2) और 3(5)* के तहत मामला दर्ज था। इन धाराओं में हत्या का प्रयास, चोट पहुंचाना, आपराधिक धमकी, अपमान और गलत तरीके से रोकना जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं।


पुलिस ने दोनों को विधिवत गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट