मां विंध्यवासिनी कॉरिडोर की तर्ज पर अब मां ताराचंडी कॉरिडोर बनाने की उठी मांग


रोहतास। उत्तर प्रदेश में मां विंध्यवासिनी धाम कॉरिडोर के विकास कार्यों के बाद अब रोहतास जिले के प्रसिद्ध मां ताराचंडी धाम के लिए भी कॉरिडोर निर्माण की मांग तेज होने लगी है। स्थानीय लोगों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं का कहना है कि धार्मिक और पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण मां ताराचंडी धाम का भी समग्र विकास किया जाना चाहिए।

मांग करने वालों का कहना है कि जिस प्रकार उत्तर प्रदेश सरकार ने मां विंध्यवासिनी धाम को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित कर श्रद्धालुओं के लिए बेहतर व्यवस्था उपलब्ध कराई है, उसी प्रकार बिहार सरकार को भी मां ताराचंडी धाम के विकास के लिए विशेष योजना बनानी चाहिए।

लोगों का मानना है कि यदि मां ताराचंडी कॉरिडोर का निर्माण होता है तो श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी, धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। साथ ही सासाराम और रोहतास की पहचान राष्ट्रीय धार्मिक पर्यटन मानचित्र पर और मजबूत होगी।

श्रद्धालुओं ने बिहार सरकार से इस दिशा में सकारात्मक पहल करते हुए मां ताराचंडी कॉरिडोर निर्माण की योजना पर गंभीरता से विचार करने की अपील की है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट