भारत माला एक्सप्रेस-वे के नाम पर सैकड़ो पेड़ का कटाई
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Aug 09, 2026
- 4 views
रोहतास। जिले के चेनारी प्रखंड मे विकास के नाम पर पर्यावरण से खिलवाड़ का मामला सामने आया है। जहाँ भारत माला एक्सप्रेस-वे के निर्माण के दौरान चेनारी प्रखंड क्षेत्र मे निर्माण कंपनी द्वारा मानको को ताक पर रखकर सेकड़ो हरे-भरे पेड़ो की अवैध रूप से कटाई की जा रही है। इसमें सबसे शर्मनाक बात - स्थानीय लोगों का आरोप है की इस पुरे खेल मे वन विभाग और राजस्व विभाग के अधिकारीयों की मिलीभगत है, जिसकी दुर्गन्ध दूर तक जा रही है।वहीं चेनारी के बरताली के समीप से गुजरने पर एक्सप्रेस-वे निर्माण कंपनी का लापरवाही खुलेयाम झलकती नज़र आ रही है।कंपनी पर ना प्रशासन के भयं न और न कोई सिस्टम का
नियम कहता है कि 1 पेड़ काटने पर 10 पेड़ लगाने होते है। लेकिन यहां न कोई अधिकारी आया और ना ही नियमावली के अनुसार कार्य हुआ।
सेड़को पेड़ के कटाई को लेकर वन विभाग के चेनारी रेंजर ने पूछे जाने पर बताया कि पहले विभाग के द्वारा निर्माण कंपनी को जिस पेड़ कि चौड़ाई 2 फिट से कम है उस पेड़ को स्थान्नतरण करने को आदेश दिया था और जिस पेड़ का चौड़ाई 2 फिट से अधिक का है उसे काटने का आदेश दिया गया है। परन्तु इसमें सबसे शर्मनाक और बड़ी बात कि यहां पेड़ कि कटाई एकदम निमावली के विरुद्ध हो रहा है। जिस पेड़ कि चौड़ाई 2 फिट से कम है उसी भी रात के अंधेरे मे बिन प्रशासनिक भय के काट गिराए जा रहे है। वहीं इसपर ग्रामीणों का कहना है कि "हम लोग मना कर रहे है। कह रहे है कागज दिखाओ। पर कंपनी वाले बोलते है ऊपर से आदेश है।वन विभाग वाले भी आकर चले जाते है, कुछ नहीं बोलते।"
सूत्रों का कहना है कि पेड़ो कि गिनती मे भी गड़बड़ी कि गई है। जो पेड़ कागज पर "सूखे" दिखाए गए, वो जमीन पर एकदम हरे है।
अब सवाल ये उठता है कि करोड़ो का प्रोजेक्ट बनाने वाली कंपनी को किसका संरक्षण प्राप्त है? और विभाग क्यों आँख बंद किए बैठे है?


रिपोर्टर