श्रावणी मेला का पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र कुमार सिंह ने किया निरीक्षण, लिया विधि व्यवस्था का जायजा
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Aug 11, 2026
- 9 views
ब्यूरो चीफ अंकित कुमार की रिपोर्ट
शिवहर ----- सावन के दूसरी सोमवारी को पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र कुमार सिंह ने जिले के ऐतिहासिक एवं पौराणिक धार्मिक स्थल बाबा भुवनेश्वर धाम पर श्रावणी मेला का निरीक्षण किया है
एसपी ने श्रावणी मेला के अवसर पर देवकुली धाम मंदिर का निरीक्षण किया है। इस दौरान सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था की समीक्षा की गई तथा प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम यातायात, भीड़ नियंत्रण एवं सतर्कतापूर्वक ड्यूटी निर्वहन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान एसडीपीओ अनुशील कुमार, यातायात डीएसपी भाई भरत कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे।


रिपोर्टर