कल्याण में उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर भव्य कार्यक्रम

महाराष्ट्र भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्वेता शालिनी ने की मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत


मदन राय की ओजपूर्ण आवाज सुनकर झूम उठे श्रोता

आपसी भाईचारा जरूरी, कटुता का करें त्याग - श्वेता शालिनी

कल्याण : शहर पूर्व के कोलसेवाड़ी के प्रभुराम नगर में उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर महासम्मेलन का आयोजन राष्ट्रीय जन कल्याण परिषद (नियो.) द्वारा बुधवार को आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महाराष्ट्र भाजपा की प्रदेश प्रवक्ता श्वेता शालिनी उपस्थित हुई। साथ ही मनोरंजन के लिए बलिया से आए सुप्रसिद्ध निर्गुण सम्राट मदन राय, सुजीत गौतम, सेतु सिंह समेत तमाम संगीतकार उपस्थित रहे।


कार्यक्रम का उद्देश्य बताते हुए संयोजक नवीन सिंह ने कहा कि इसका एकमात्र उद्देश्य समाज के लोगों में भाईचारे को दृढ़ करना है। विजय पंडित ने उत्तर प्रदेश के तमाम प्रधानमंत्री एवं वरिष्ठ अधिकारियों का उल्लेख कर बताया कि किस तरह उत्तर प्रदेश वासी जन्मभूमि एवं कर्मभूमि में सामंजस्य बनाकर भाई चारे को निभा रहे है साथ ही समाज की एकजुटता बनाए रखने की भी अपील की। मंच संचालन जितेंद्र पाण्डेय द्वारा किया गया।

महाराष्ट्र की प्रदेश प्रवक्ता श्वेता शालिनी नें अपने भाषण के दौरान कहा कि यह बताते हुए बड़ा गर्व होता है कि उत्तर प्रदेश ने भारत देश को 11 प्रधानमंत्री दिए और वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उत्तर प्रदेश से ही जीतकर देश को सम्पूर्ण विश्व मे नामचीन बना रहे हैं।उन्होंने कहा कि आपसी मलाल, एकदूसरे की शिकायतें यह हमारे समाज की सबसे बड़ी कमजोरी है और इसे दूर करने का हरसंभव प्रयास करें। उन्होंने कहा कि टिकट, पार्टी आदि से ज्यादा जरूरत हमे संगठित रहने की है, मैं यहां हूँ तो मेरा अस्तित्व आप सब समाज के लोग ही हैं।


निर्गुण सम्राट मदन राय ने अपने गीतों के माध्यम से श्रोताओं  को झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम के समापन पर लोग उनसे इतना प्रभावित थे कि सेल्फी लेने के लिए उन्हें काफी समय तक श्रोताओं के साथ समय व्यतीत करना पड़ा। 

इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखने वाले कई लोगों का उनकी उपलब्धियों के कारण विशेष सम्मान किया गया जिसमें प्रमुख रूप से कडोमनपा के पूर्व नगरसेवक रमाकांत उपाध्याय, हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. अमित गर्गएडवोकेट अशोक दुबे, प्रियंका सिंह, डॉ. अरशद शेख, राजमणि त्रिपाठी व प्रिया शर्मा थीं।

इस कार्यक्रम में भाजपा नेता विजय मिश्रा, संजय सिंह चाचा, दिनेश अग्रहरी, माधव सिंह, नगरसेवक मनोज राय,  कांग्रेस के क्रांतिकारी नेता शैलेश तिवारी, शिवसेना युवासेना नेता विनोद मिश्र, सिद्धिविनायक अस्पताल के सर्वेसर्वा  देवेंद्र सिंह, संपादक ठाणे स्टाइल सीपी मिश्र, पत्रकार देवेश मिश्र, पत्रकार सुरेश चौहान, पत्रकार सुजीत श्रीवास्तव, महेश द्विवेदी, अरविंद मिश्रा पिंटू, कांग्रेस नेता अनुपम तिवारी, धीरज मिश्रा, प्रियांशू दुबे, दीपाली, पूजा सिंह, आशा शर्मा, सीमा तिवारी समेत तमाम गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में संयोजक प्रेम शुक्ल, जय दुबे, लाला दुबे, मुकेश झा, राजेन्द्र सिंह, राजेश सिन्हा, राम सिंह व रिंकू पाठक का विशेष योगदान रहा।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट