मैहर यात्रा का तय हुआ समय, लोगों ने शुरू की तैयारी

कल्याण : माँ शारदा ग्रुप मैहर द्वारा विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी मैहर यात्रा का आयोजन लगातार 6वें वर्ष भी किया जा रहा है। गत 8 जुलाई को बदलापुर स्थित कोंडेश्वर धाम में यात्रा के विषय में एक मीटिंग का आयोजन किया गया जिसमें भारी संख्या में उपस्थिति लोगों ने यह दर्शाया की यह यात्रा बहुत ही भव्य होगी। 

कोंडेश्वर धाम में यह सुनिश्चित हुआ कि 14 नवंबर को कल्याण जंक्सन से मैहर यात्री प्रस्थान करेंगे और 15 को मैहर धाम में पहुँचेंगे तथा 16 नवंबर शुक्रवार से अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ होगा तथा 17 नवंबर को पुर्णाहुति तथा जागरण का कार्यक्रम होगा।
उल्लेखनीय है कि पिछले 6 वर्षों से अनवरत यह यात्रा सुचारू रूप से शुरू है तथा हजारों की संख्या में इस संस्था के कार्यक्रम में महाराष्ट्र, बंगाल, उत्तर प्रदेश गुजरात से लोग शिरकत कर सहभागी होते हैं। 
प्रतिभाशाली गायकों को मिलता है मंच
सबसे विशेष बात यह है कि मैहर यात्रा में अखंड रामायण की पूर्णाहुति के बाद विभिन्न राज्यों के हिंदी व भोजपुरी गायकों को अपनी प्रतिभा दर्शाने के लिए मंच मिलता है जिससे सम्पूर्ण हिंदी भाषी राज्यों में गायकों की कीर्ति फैलती है। गायक निःस्वार्थ भाव से माता जी के कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति देते हुए फूले नही समाते।
संस्था के अध्यक्ष सूर्यकांत त्रिपाठी के अनुसार चंद लोगों ने मिलकर इसकी शुरुवात की लेकिन माता रानी के आशीर्वाद से कारवां इतना बड़ा हो गया कि नियत तिथि में मैहर की तरफ प्रस्थान करने वाली ट्रेनों में मैहर यात्रियों की ही संख्या रहती है। मैहर यात्रा में लोगों के लिए निःशुल्क भंडारे एवं रहने का भी प्रबंध किया जाता है। दानवीरों द्वारा इस यात्रा के निमित्त दिल खोलकर दान भी दिया जाता है, इसी क्रम में एक भक्त मणि शंकर मिश्रा द्वारा यात्रा में लगने वाली चुनरी, पट्टे व स्वागत गमछे की पूर्व घोषणा की गई है।
यदि आप भी शामिल होना चाहते है तो
यदि आप भी इस अविस्मरणीय यात्रा में सहभागी होना चाहते है तो अपने निकटतम व्यक्ति से संपर्क कर सकते हैं
_सूर्यकांत त्रिपाठी (संस्थापक अध्यक्ष)_
8080849999
9860128888
_संतोष त्रिपाठी (वरिष्ठ उपाध्यक्ष)_
 9970166800

_बिजयेन्द्र सिंह(बी.पी.सिंह) (उपाध्यक्ष)_
9324770762
9029379162
_रामसागर उपाध्याय (वरिष्ठ महासचिव)_
8793606545
_बृजेश दीक्षित (कोषाध्यक्ष)_
9833884936
9029191063

_दिनेश अग्रहरि (महासचिव)_
8855083999
9730536777
_अजय शुक्ला (मुंबई जिला अध्यक्ष)_
8097404090
_कन्हैया महेंद्र दूबे (अध्यक्ष डोम्बिवली मंडल)_
 9702223999

_गामा पाण्डेय
9404178835

_सुरेश चौहान (ठाणे जिला अध्यक्ष)_
 8087310001
 8007314000

_दिनेश मिश्रा (अध्यक्ष वाशी मंडल)_
9869723054

_अवधेश शुक्ला 'रसिया' (उपाध्यक्ष मुंबई)_
9323993541
9870154043

_विनोद शुक्ला (अध्यक्ष : उल्हासनगर मंडल)_
9322708857
7045699278
_अरुण उपाध्याय (अध्यक्ष आंबिवली मंडल)_
8419937611
उपरोक्त में किसी भी सदस्य को अग्रिम जानकारी देकर इस यात्रा में सहभागी होने का आहवाहन संस्था के पदाधिकारियों द्वारा किया गया है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट