बेखौफ आपराधियों ने युवक को मारी गोली, पुलिस को दी खुली चुनौती


रोहतास। जिले के चेनारी प्रखंड कार्यालय के सामने बुधवार की देर शामअज्ञात अपराधियों ने एक युवक को सीने में गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवक की पहचान कैमूर जिले के करमचट (सबार) थाना क्षेत्र के कुडारी गांव निवासी ददन बिंद के 18 वर्षीय पुत्र गोरख कुमार के रूप में हुई है आपको बता दे कि बुधवार को जिला पदाधिकारी रोहतास द्वारा चेनारी प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण भी किया गया। रोहतास पुलिस अधीक्षक के साथ साथ अन्य वरीय पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मद्देनजर चेनारी में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था भी की गई थी। लेकिन बेखौफ अपराधियों ने सभी व्यवस्था को धता बताते हुए युवक को गोली मारकर सीधे चेनारी पुलिस को खुली चुनौती दे दि है। बता दे कि कुछ दिन पहले चेनारी थाना क्षेत्र अंतर्गत तेलारी साबराबाद ग्रामीण सड़क पर अज्ञात अपराधियों ने एक युवती को गोली मारकर हत्या कर दिया था। लेकिन चेनारी पुलिस न ही इस कांड की उद्भेदन कर पाई और न ही युवती के गुनाहगार को अबतक गिरफ्तार कर पाई है। एक और बड़ी चुनौती बेसौफ अपराधियों ने युवक को चेनारी बलाॅक के सामने गोली मारकर पुलिस को खुली चुनौती दे डाली है अब देखना दिलचस्प होगा की चेनारी पुलिस द्वारा दोनों कांडो का सफल उद्भेदन करने में सफर हो पाती है या अंधेरे में ही चिर चलाती रहेगी। जिसमें चेनारी युवक गोलीकांड में तीन नाबालिग हिरासत में, पुलिस कर रही है पूछताछ। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उक्त तीनों कैमूर जिले के सबार थाना क्षेत्र के कुडारी गांव के रहने वाले बताए जा रहे। उक्त तीनों चेनारी में किराये की मकान में रहकर करते है पढ़ाई!

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट