डीएम एसपी की उपस्थिति में ‘हर घर तिरंगा’ के तहत निकली भव्य तिरंगा रैली
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Aug 13, 2026
- 2 views
संवाददाता पारसनाथ दुबे।
डेहरी रोहतास। स्वतंत्रता दिवस को लेकर चलाए जा रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत जिले के सभी प्रखंडों में भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया।
इस क्रम में तिलौथू प्रखंड के हुरका पंचायत में जिला पदाधिकारी श्री दीपक कुमार मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक श्री रौशन कुमार के नेतृत्व में तिरंगा रैली निकाली गई। रैली में स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारी, सरकारी विद्यालयों के छात्र-छात्राएं और बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।
रैली की सबसे खास बात महिलाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही। हाथों में तिरंगा लेकर महिलाओं ने देशभक्ति के नारे लगाए और लोगों को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से जुड़ने का संदेश दिया। राष्ट्रध्वज और नारों से पूरा मार्ग गुंजायमान रहा।
इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान राष्ट्र के प्रति सम्मान, गौरव और एकता की भावना को मजबूत करने का माध्यम है। उन्होंने जिलेवासियों से अपील की कि 15 अगस्त को अधिक से अधिक लोग अपने घरों पर तिरंगा फहराएं। उन्होंने युवाओं और बच्चों से विशेष रूप से अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने को कहा ताकि नई पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम की भावना और मजबूत हो।
DM ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज के हर वर्ग को जोड़कर राष्ट्र के प्रति सामूहिक भावना को सशक्त बनाते है।


रिपोर्टर