कुदरा स्मार्ट प्वाइंट के बाहर से बाइक हुआ चोरी, पीड़ित ने आवेदन सौंप प्रशासन से लगाईं गुहार
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Aug 14, 2026
- 29 views
चेहरा ढंका हुआ CCTV में कैद हुआ चोर,क्या अज्ञात चोर की शिनाख्त कर पाएगा प्रशासन?
संवाददाता रूपेश कुमार दुबे की रिपोर्ट
कैमूर---- जिला के कुदरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बाइक चोरी का मामला सामने आया है। कुदरा हाईवे के किनारे स्थित स्मार्ट प्वाइंट के बाहर खड़ी एक बाइक को अज्ञात चोर ने महज कुछ मिनटों में चोरी कर लिया। चोरी की पूरी घटना मॉल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित ने मामले को लेकर कुदरा थाना में आवेदन सौंप बाइक बरामद करने और चोर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के अनुसार, रोहतास जिले के करगहर थाना क्षेत्र के अख्तियारपुर निवासी संटु कुमार, पिता राजवंश सिंह, कुदरा स्मार्ट प्वाइंट में नौकरी करते हैं। संटु कुमार ने बताया कि 13 अगस्त 2026 को वह अपनी बाइक संख्या BR 45 M 6963 से ड्यूटी पर पहुंचे थे। यह बाइक उनके साला अरुण कुमार के नाम से दर्ज है।
संटु कुमार के मुताबिक, उन्होंने अपनी बाइक स्मार्ट प्वाइंट मॉल के बाहर खड़ी की और करीब 1:30 बजे अपना काम करने के लिए मॉल के अंदर चले गए। करीब 2 बजे जब वह अपना ऑर्डर लेकर बाहर आए तो बाइक वहां से गायब थी। बाइक नहीं मिलने के बाद उन्होंने तत्काल मॉल प्रबंधन से संपर्क किया और सीसीटीवी फुटेज की जांच कराई।
सीसीटीवी फुटेज में देखा गया कि करीब 1:47 बजे एक अज्ञात व्यक्ति बाइक के पास पहुंचा और बाइक को चालू कर उसे लेकर भभुआ रोड की तरफ निकल गया।
चोरी हुई बाइक का चेसिस नंबर MBLHAW122MHDB4473 और इंजन नंबर MH11EYMHD67865 बताया गया है। पीड़ित ने पुलिस से सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर बाइक बरामद करने की मांग की है।
वहीं, इस मामले में कुदरा थाना प्रभारी से दूरभाष के माध्यम से जानकारी ली गई। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की ओर से बाइक चोरी को लेकर लिखित आवेदन प्राप्त हुआ है। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है और पुलिस बाइक चोरी की घटना की जांच में जुटी है।
क्या अज्ञात चोर की शिनाख्त कर पाएगा प्रशासन
वही देखा जाए तो कुदरा थाना क्षेत्र खासकर कुदरा नगर पंचायत अंतर्गत आए दिन चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर कर चोर सुरक्षित फरार हो जाते हैं। कई चोरी की घटनाओं में सीसीटीवी फुटेज में चोरों की चेहरा खुली होने के बावजूद भी अभी तक प्रशासन की हाथ चोरों की गिरेबान तक नहीं पहुंच पाया। अब देखना यह होगा कि इस बाइक चोरी की घटना में सीसीटीवी फुटेज में चोर का चेहरा ढका हुआ है तो क्या प्रशासन शिनाख्त कर पाएगा?


रिपोर्टर