अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक गंभीर, हायर सेंटर रेफर

 संवाददाता पिन्टु कुमार तिवारी की रिपोर्ट 

दुर्गावती। स्थानीय थाना क्षेत्र के छज्जूपुर पोखरे के पास एनएच-19 पर शुक्रवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों युवक छाता गांव के रहने वाले बताए गए हैं।


मिली जानकारी के अनुसार, छाता गांव निवासी कृष्ण कुमार बिंद (26), पुत्र श्याम सुंदर बिंद, और सोनू बिंद (35), पुत्र श्याम प्यारे बिंद, बाइक से आ रहे थे। इसी दौरान छज्जूपुर पोखरे के पास उनकी बाइक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।


घटना की सूचना मिलते ही दुर्गावती पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, दुर्गावती पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट