दक्षिण बिहार प्रांत कार्यकारिणी की बैठक की तैयारियों को लेकर किसान संघ की बैठक, 17 जिलों के किसान होंगे शामिल
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Aug 26, 2026
- 2 views
संवाददाता पारसनाथ दुबे
डेहरी रोहतास।भारतीय किसान संघ, रोहतास ने 29 अगस्त को होने वाली दक्षिण बिहार प्रांत कार्यकारिणी की बैठक को सफल बनाने के लिए कमर कस ली है।
मंगलवार देर शाम रतू बिगहा हनुमान मंदिर परिसर में जिला अध्यक्ष जितेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में तैयारी बैठक हुई। इसमें 29 अगस्त को स्टेशन रोड स्थित झुनझुनवाला वाटिका में होने वाले प्रांतीय कार्यक्रम की तैयारियों पर मंथन किया गया।
जिला अध्यक्ष ने बताया कि बैठक में दक्षिण बिहार के 17 जिलों के किसान शामिल होंगे। किसानों की समस्याओं और संगठन के आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा होगी। कार्यक्रम में भारतीय किसान संघ के अखिल भारतीय महामंत्री मोहिनी मोहन मिश्रा मुख्य रूप से मार्गदर्शन देंगे।
बैठक में प्रदेश महामंत्री बाल किशोर पाठक, प्रदेश कोषाध्यक्ष बलिराम सिंह, प्रांत संगठन मंत्री रणजीत सिंह सहित जिला कार्यकारिणी के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बुधवार को पहलेजा, देवरिया, शिवपुर, मथुरी, नावाडीह सहित दर्जनों गांवों में जनसंपर्क कर किसानों को आमंत्रित किया गया।


रिपोर्टर